सर्च अभियान में एके सैंतालिस रायउल बरामद

सर्च अभियान में एके सैंतालिस रायफल व 15 गोली बरामदचंद्रमंडीह थाना के सपहा गांव से हुआ बरामदजमुई/ चकाई/ चंद्रमंडीह . एसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को चलाये गये छापेमारी अभियान में पुलिस जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के सपहा गांव से एक एके सैंतालिस रायफल सहित 15 गोली बरामद किया. जानकारी के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 24, 2015 8:02 PM

सर्च अभियान में एके सैंतालिस रायफल व 15 गोली बरामदचंद्रमंडीह थाना के सपहा गांव से हुआ बरामदजमुई/ चकाई/ चंद्रमंडीह . एसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को चलाये गये छापेमारी अभियान में पुलिस जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के सपहा गांव से एक एके सैंतालिस रायफल सहित 15 गोली बरामद किया. जानकारी के अनुसार गिरिडीह पुलिस द्वारा शुक्रवार को भेलवाडीह से गिरफ्तार किये गये नक्सली जोनल कमांडर मदन राय की निशानदेही पर छापेमारी कर उक्त बरामदगी की है.सूत्रों की मानें तो पुलिस को गिरफ्तार मदन राय से संगठन की गतिविधि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है. जिसपर पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. शनिवार अहले सुबह से ही एसपी अभियान दिवाकर नारायण पांडेय के नेतृत्व में चन्द्रमंडीह पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के सहयोग से नक्सल प्रभावित सपहा गांव के जंगली इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया था. जिसमें हथियार व गोली के अलावे अन्य आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद किया है. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया की गिरफ्तार मदन राय से पुछताछ के आधार पर सपहा गांव में किए गये सर्च अभियान के दौरान हथियार मिला है. छापेमारी अभियान जारी है. सर्च अभियान में चकाई पुलिस इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version