सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रतिनिधि, जमुई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बूथपालक की नियुक्ति कर दी गयी है […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 1, 2015 7:03 PM

प्रतिनिधि, जमुई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बूथपालक की नियुक्ति कर दी गयी है जो लगातार अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सदस्यता अभियान को गति देने का काम करेंगे तथा आगामी चार से छह फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनायेंगे. यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलता रहेगा. जिला प्रवासी प्रभारी लालमोहन गुप्ता ने कहा कि दो लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में नगर का भी अपना विशेष योगदान रहेगा. नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक ने कहा कि नगर के सभी कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पूरी तरह से जुड़ गये हैं. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, राजकिशोर सिन्हा, अजीत कुमार, विभा सिंह, साधना कुमारी, डॉ रविंद्र, मनोज बोहरा, अजय पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. झाझा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. सदस्य बनाने में तेजी लाने के लिए झाझा नगर के सभी 22 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है. अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा. इस अवसर पर केएन सिंह, रघुनंदन साव, बबलू सिंह, कंचन देवी, किशोरी साव, विजय अग्रहरि, जावेद अंसारी, कार्तिक वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version