भाजपा सदस्यों ने चलाया सदस्यता अभियान
– 500 लोगों ने किया भाजपा सदस्यता ग्रहणफोटो 16 ( सदस्यता अभियान में भाग लेते भाजपाई) अलीगंज .भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान में जिलामंत्री सह मंडल प्रभारी सोनेलाल पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र […]
– 500 लोगों ने किया भाजपा सदस्यता ग्रहणफोटो 16 ( सदस्यता अभियान में भाग लेते भाजपाई) अलीगंज .भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान में जिलामंत्री सह मंडल प्रभारी सोनेलाल पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के सहोड़ा, दीननगर, सगमा, बहछा सोनखार अलीगंज, पुरसंडा सहित दर्जनों गांवों में घुम घुम कर लोगों को पार्टी के नीति से अवगत कराया. जिससे अभिभूत होकर करीब 500 लोगों ने टोल फ्री नंम्बर पर डायल कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण की . मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, नवीन कुमार, अजय कुमार, दशरथ राम, सुरेन्द्र पांडेय, अरविन्द सिंह, राजकुमार प्रासद, भगवान प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .