प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आज

सोनो . भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 फरवरी को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में होगी. जिसमें सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने की योजना पर चर्चा की जायेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा कला-संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान के अब […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 18, 2015 7:04 PM

सोनो . भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 फरवरी को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में होगी. जिसमें सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने की योजना पर चर्चा की जायेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा कला-संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान के अब तक के कार्यों की समीक्षा की जायेगी. साथ ही प्रखंड में दस हजार नये सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बेहतर प्रयास पर चर्चा की जायेगी. श्री सिंह ने बताया कि इस बैठक में पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव की पत्नी प्रखर नेत्री सावित्री देवी के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर मधुप, जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विजय शंकर यादव,प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रसाद मंडल सहित सभी 19 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सदस्यता प्रभारी,बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं सदस्यगण भाग लेंगे.

Next Article

Exit mobile version