फसल क्षति की राशि नहीं मिलने से किसान आक्रोशित

चकाई. दो माह पूर्व भारी बारिश तथा ओलावृष्टि में हुए फसल नुकसान की क्षति पूर्ति की राशि अब तक किसानों को नहीं मिलने के कारण किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. किसान मनोज राय,सुधीर कुमार,मुरारी राम आदि ने बताया कि कई बाद कृषि कार्यालय का चक्कर लगाया. कृषि पदाधिकारी से बात की. हर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 16, 2015 7:05 PM

चकाई. दो माह पूर्व भारी बारिश तथा ओलावृष्टि में हुए फसल नुकसान की क्षति पूर्ति की राशि अब तक किसानों को नहीं मिलने के कारण किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. किसान मनोज राय,सुधीर कुमार,मुरारी राम आदि ने बताया कि कई बाद कृषि कार्यालय का चक्कर लगाया. कृषि पदाधिकारी से बात की. हर बार यही आश्वासन मिला कि आपके खाते में राशि भेज दी गयी है. मगर बैंक जाने पर शाखा प्रबंधक बताते हैं कि कुछ बैंक खाता गड़बड़ था. जिसे पुन: वापस कृषि विभाग के पास भेज दिया गया है. सुधार होने पर खाते में राशि चली जायेगी. वहीं इस संबंध में कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार रवि से पूछ जाने पर बताया कि कुछ बैंकों के खातों में राशि चली गयी है. मगर नावाडीह स्टेट बैंक के खाते में अब तक राशि क्यों नहीं गयी है. वहां के शाखा प्रबंधक ही बता सकते हैं. जो भी किसान राशि नहीं मिलने से परेशान है.

Next Article

Exit mobile version