World cup 2023 : करिश्माई पारी के बाद ‘सिक्सर किंग’ बने ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा नंबर दो

Rajneesh Anand

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार और यादगार पारी खेली. मैक्सवेल ने 201 रन की नाबाद पारी खेली.

Glenn Maxwell | PTI

मैक्सवेल ने खेली 201 रन की पारी

मैक्सवेल अपनी इस पारी के बाद विश्वकप 2023 में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. मैक्सवेल ने इस विश्व कप में सात मैच खेलकर 22 छक्के जड़े हैं.

Glenn Maxwell | PTI

मैक्सवेल ने जड़े 22 छक्के

मैक्सवेल अपने इन 22 छक्कों की मदद से इस विश्व कप में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Glenn Maxwell | PTI

विश्व कप के सिक्सर किंग

ग्लेन मैक्सवेल के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है, जिन्होंने आठ मैच खेलकर 22 छक्के जड़े हैं.

Rohit Sharma | PTI

हिटमैन के 22 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वाॅर्नर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है उन्होंने आठ मैच खेलकर 20 छक्के जड़े हैं.

David Warner | PTI

वाॅर्नर के 20 छक्के

पाकिस्तान के फकर जमान ने तीन मैच खेलकर 18 छक्के जड़े हैं और विश्व कप में सबसे अधिक छक्का जड़ने वालों की सूची में चौथे नंबर पर हैं.

फकर जमान | PTI

फकर जमान चौथे नंबर पर

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाॅक इस लिस्ट में टाॅप फाइव में शामिल हैं, उन्होंने आठ मैच खेलकर 18 छक्के जड़े हैं.

क्विंटन डि कॉक | PTI

डि काॅक टाॅप फाइव में शामिल

भारत के रविंद्र जडेजा इस सूची में टाॅप टेन में शामिल हैं, उन्होंने अबतक आठ मैच खेलकर 14 छक्के जड़े हैं.

रविंद्र जडेजा | PTI

सर जडेजा भी कमाल

<a class="cta-anchor" href="https://www.prabhatkhabar.com/ampstories/webstories/india-vs-sri-lanka-shubman-gill-fewest-innings-to-2000-odi-runs-for-india-rjh" target="_blank" rel=""><span class="cta-text">Read More</span></a>

क्रिस गेल | PTI

गेल अब भी लाजवाब