अरे बाप रे! ये तो गाड़ियों का शोरूम है, एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन पर ये था दिग्गज क्रिकेटर का रिएक्शन

Nutan kumari

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बाइक्स और कार का बेहद शौक है. रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में बाइक्स व कार के लिए दो मंजिला संग्रहालय बना रखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 100 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है.

MS Dhoni bike collection | prabhat khabar

धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कॉन्फेडरेट एक्स 132 हेलकैट, कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर , बीएसए गोल्डस्टार और हायाबुसा जैसी बाइक्स हैं. धोनी के पास दुनिया भर की शानदार कारें भी हैं.

MS Dhoni bike collection | prabhat khabar

उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएलइ 250डी, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ ll, 1970 मॉडल फोर्ड मस्टंग 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी, हमर एच2, ऑडी क्यू7, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ 139, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

MS Dhoni bike collection | prabhat khabar

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रांची आये वेंकटेश ने धौनी के गैराज का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि मैंने एक व्यक्ति में जबर्दस्त जुनून देखा है. क्या कलेक्शन और क्या आदमी है धोनी.

MS Dhoni bike collection | prabhat khabar

यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है. यह किसी शो रूम से कम नहीं है. इस शख्स और इसके जुनून से मैं अभिभूत हूं. वीडियो में वेंकटेश से पूछा जाता है कि रांची आकर कैसा लग रहा है, तो वे कहते हैं- अमेजिंग.

MS Dhoni and Venkatesh Prasad | prabhat khabar

महेंद्र सिंह धोनी के पास एक आकर्षक बाइक कलेक्शन है. उन्होंने विभिन्न ब्रांड की प्रीमियम और क्लासिक मोटरसाइकिल को इकट्ठा किया है. इसके अलावा, वे एक प्रमुख बाइक एन्थूजियास्ट हैं और अपने प्राथमिकताओं के अनुसार विभिन्न ब्रांड और मॉडल की बाइक्स का आनंद लेते हैं.

MS Dhoni | prabhat khabar

महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और विश्व के मशहूर क्रिकेटर, बेशक अपने खेल के जलवे के साथ कई शौक रखते हैं. वे एक किसान के तौर पर खेती-बाड़ी भी करते हैं, गौपालन और मुर्गीपालन भी करते हैं. इतना ही नहीं, रांची की सड़कों पर बाइक चलाना भी उन्हें काफी पसंद है.

MS Dhoni | prabhat khabar