Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी, गगनचुंबी छक्के से किया सबको हैरान

Prabhat khabar Digital

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ तूफानी पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाये.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

सूर्या ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़ा. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

360 डिग्री शॉट्स लगाने वाले सूर्या ने हांगकांग के खिलाफ 261.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये. उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

सूर्या ने आखिरी ओवर में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

सूर्यकुमार के शानदार शॉट्स को देख विराट कोहली भी हैरान हो गये. कोहली ने उनका सर झुकाकर नमन किया.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

सूर्याकुमार और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की नाबाद साझेदारी की. सूर्या के धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने अंतिम सात ओवरों में 98 रन बनाए.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI

एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 ही रन बना पाए थे.

Asia Cup 2022: Suryakumar Yadav | PTI