24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हराया

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी झारखंड की ऐसी नेता हैं, जिन्होंने विधायक से मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है.

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: कोडरमा की वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हरा दिया है. लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कोडरमा की जनता के प्रति आभार जताया. कहा कि लगातार दो बार सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद.

Annapurna Devi कोडरमा से विधायक, सांसद और मंत्री बनीं

पति की मौत के बाद राजनीति में आने वाली अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने गृहिणी से विधायक, मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है. कोडरमा विधानसभा और लोकसभा दोनों का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं. झारखंड सरकार में मंत्री रहीं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में भी मंत्री बनीं.

पति के असामयिक निधन के बाद राजनीति में आईं अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव कोडरमा के विधायक थे. वह अपने समय में राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता हुआ करते थे. उनके असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में कदम रखा. अपने पति की जगह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीतीं. झारखंड में मंत्री रहीं.

2019 में राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा में आईं

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. भाजपा ने उन्हें कोडरमा लोकसभा से टिकट दिया और अन्नपूर्णा देवी ने 4.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल मरांडी को पराजित कर दिया. इसके बाद नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उन्हें शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया.

55 साल की अन्नपूर्णा देवी पर लंबित है एक मुकदमा, एक में दोषी

रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली अन्नपूर्णा देवी ने अपनी उम्र 55 वर्ष बताई है. वह सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और कू पर सक्रिय हैं. रमेश प्रसाद यादव एंड संस की मालकिन हैं. अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ धनबाद में एक मुकदमा लंबित है. एक केस में उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है.

कोडरमा सीट पर अब तक 13 बार हुए चुनाव, 6 बार भाजपा जीती

बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी. इस सीट पर अब तक 13 बार चुनाव हुए हैं. इसमें 2 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि 6 बार भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है. यही वजह है कि इस सीट को भाजपा की परंपरागत सीट भी कहा जाता है.

2024 में फिर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी पर किया यकीन

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी पर यकीन किया. उन्हें चुनाव के मैदान में उतारा. उनके खिलाफ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों ने मिलकर भाकपा माले (लिबरेशन) के नेता विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. झामुमो के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने यहां बगावत कर दी और चुनाव के मैदान में कूद पड़े.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आतीं हैं 6 विधानसभा सीटें

  • कोडरमा
  • धनवार
  • जमुआ
  • बगोदर
  • बरकट्ठा

कोडरमा लोकसभा की 6 विधानसभा सीटों पर किसका कब्जा

  • कोडरमा – भाजपा
  • धनवार – भाजपा
  • जमुआ – भाजपा
  • गांडेय – झामुमो
  • बगोदर – भाकपा माले
  • बरकट्ठा – निर्दलीय

अन्नपूर्णा देवी का जीवनकाल

  • जन्म : 2 फरवरी 1970
  • उम्र : 55 साल
  • शिक्षा : इतिहास में स्नातकोत्तर, रांची विश्वविद्यालय से
  • पति का नाम : स्व रमेश प्रसाद यादव
  • पेशा : राजनीति, समाज सेवा
  • आय के स्रोत : मंत्री के रूप में वेतन, झारखंड विधानसभा से पारिवारिक पेंशन, कृषि से आय, विभिन्न निवेशों से आय, जमीन/मकान का किराया

अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक जीवन

  • 1998 में पति की मौत के बाद कोडरमा विधानसभा से उपचुनाव लड़ा और बिहार विधानसभा की सदस्य बनीं
  • 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गईं
  • 2005 में कोडरमा से झारखंड विधानसभा के लिए चुनी गईं
  • 2009 में भी राजद के टिकट पर झारखंड की विधायक बनीं
  • 2013 में हेमंत सोरेन की सरकार में की मंत्री बनाई गईं
  • 2014 के विधानसभा चुनाव में नीरा यादव से हार गईं
  • 2019 में राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं
  • 2019 में भाजपा ने कोडरमा लोकसभा सीट से टिकट दिया और अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी को 4.5 लाख मतों से पराजित कर दिया
  • 2021 में नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिक्षा राज्यमंत्री बनीं

अन्नपूर्णा देवी से जुड़ी खास बातें

  • कोडरमा, झुमरी, चाराडीह, करियाबर और नासरगंज में उनकी 1099 डिसमिल कृषि योग्य जमीन है.
  • तिलैया, झुमरी, चाराडीह और करियाबर में कुल 356.7 डिसमिल गैर कृषि भूमि है.
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, डीवाई पाटील सहकारी बैंक लिमिटेड में उनके अकाउंट हैं.
  • रांची में अन्नपूर्णा देवी के दो अपार्टमेंट हैं. हटिया के हवाईनगर में और कडरू के नॉर्थ पाड़ा में. हटिया के हवाईनगर में लैंडमार्क अपार्टमेंट और कडरू के नॉर्थ पाड़ा में आकाश अपार्टमेंट. कोडरमा के चाराडीह में 5500 वर्गफीट में बना आवास उन्हें विरासत में मिला है.

इसे भी पढ़ें

Arjun Munda Khunti Seat Result 2024: खूंटी में कालीचरण मुंडा के आगे पस्त हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 149675 वोट से हारे

Godda Lok Sabha Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे का नहीं रुका विजय रथ, चौथी बार दर्ज की जीत

Dhanbad Lok Sabha Election Result 2024: धनबाद से ढुलू महतो ने 331583 वोटों से की जीत दर्ज, कांग्रेस की अनुपमा सिंह को हराया

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें