24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

CWC: कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, खरगे की नयी टीम में सचिन पायलट और थरूर भी शामिल, देखें सूची

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, कांग्रेस ने नयी कार्यसमिति गठित की, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत 39 नेता बतौर सदस्य शामिल हैं. उन्होंने बताया, कांग्रेस कार्यसमिति में 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.

कांग्रेस ने रविवार को अपनी नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 नेता शामिल

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं. कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में होंगी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाएं

खरगे ने अध्यक्ष पद संभालने के 10 महीने बाद कार्य समिति का किया गठन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था. इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है.

खरगे की टीम में सचिन पायलट और शशि थरूर भी शामिल

मल्लिाकार्जुन खरगे ने अपनी नयी टीम सचिन पायलट और शशि थरूर को भी शामिल किया है. सदस्यों में प्रियंका गांधी वाद्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं.

CWC के सदस्यों की सूची

1. मल्लिकार्जुन खड़गे

2. सोनिया गांधी

3. डॉ मनमोहन सिंह

4. राहुल गांधी

5. अधीर रंजन चौधरी

6. एके एंटनी

7. अम्बिका सोनी

8. मीरा कुमार

9. दिग्विजय सिंह

10. पी चिदंबरम

11. तारिक अनवर

12. ललथनहवला

13. मुकुल वासनिक

14. आनंद शर्मा

15. अशोकराव चव्हाण

16. अजय माकन

17. चरणजीत सिंह चन्नी

18. प्रियंका गांधी वाड्रा

19. कुमारी शैलजा

20. गईखंगम गंगमई

21. एन रघुवीरा रेड्डी

22. शशि थरूर

23. ताम्रध्वज साहू

24. अभिषेक मनु सिंघवी

25. सलमान खुर्शीद

26. जयराम रमेश

27. जितेंद्र सिंह

28. रणदीप सिंह सुरजेवाला

29. सचिन पायलट

30. दीपक बाबरिया

31. जगदीश ठाकोर

32. जीए मीर

33. अविनाश पांडे

34. दीपा दास मुंशी

35. महेंद्रजीत सिंह मालवीया

36. गौरव गोगोई

37. सैयद नसीर हुसैन

38. कमलेश्वर पटेल

39. केसी वेणुगोपाल

स्थायी आमंत्रित सदस्य

1. वीरप्पा मोइली

2. हरीश रावत

3. पवन कुमार बंसल

4. मोहन प्रकाश

5. रमेश चेन्निथाला

6. बीके हरिप्रसाद

7. प्रतिभा सिंह

8. मनीष तिवारी

9. तारिक हमीद कर्रा

10. दीपेंद्र सिंह हुड्डा

11. गिरीश राय चोडनकर

12. टी सुब्ब्रामी रेड्डी

13. के राजू

14. चंद्रकांत हंडोरे

15. मीनाक्षी नटराजन

16. फूलो देवी नेतम

17. दामोदर राज नरसिम्हा

18. सुदीप रॉय बर्मन

प्रभारी

19 डॉ ए चेलकुमार

20. भक्त चरण दास

21. डॉ अजॉय कुमार

22. हरीश चौधरी

23. राजीव शुक्ला

24. मनिकम टैगोर

25. सुखविंदर रंधावा

26. रजनी पटेल

27. कन्हैया कुमार

28. गुरदीप सप्पल

29. देवेंद्र यादव

30. मनीष चतरथ

स्पेशल आमंत्रित सदस्य

1. पल्लम राजू

2. पवन खेड़ा

3. गणेश गोदियाल

4. कोदिकुनिल सुरेश

5. यशोमति ठाकुर

6. सुप्रिया श्रीनेत

7. परिणीति शिंदे

8. अलका लांबा

9. वाम्शी चंद रेड्डी

10. श्रीनिवास बीवी (IYC अध्यक्ष)

11. नीरज कुंदन (NSUI अध्यक्ष)

12. नेत्ता डीसूजा (महिला कांग्रेस अध्यक्ष)

13. लालजी देसाई (सेवादल चीफ ऑर्गनाइजर)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें