24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना, पहली बार इस देश में दूतावास खोलेगा भारत

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते यात्रा पर रवाना हो गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त तक इन तीनों देशों की यात्रा पर रहेंगी.

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से विदेश यात्रा पर हैं. 5 से 10 अगस्त के बीच वो फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के दौरे पर रहेंगी. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति के दौरे से भारत के साथ इन देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. कई मायनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है. राष्ट्रपति के दौरा का मकसद इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. इसके साथ ही दौरे का मकसद पीएम मोदी के एक्ट ईस्ट पॉलिसी को भी धार देना है. राष्ट्रपति रविवार देर शाम फिजी के लिए रवाना हुईं.

फिजी में पहली बार भारतीय राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल (6 और 7 अगस्त) को फिजी के दौरे पर रहेंगी. फिजी के राष्ट्रपति रातु विलियाम मैवालीली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने भारत के राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया था. अपन दो दिनों के दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राजनायिकों के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी. अपने दौरे में राष्ट्रपति फिजी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति के इस दौरे से दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूती मिलेगी.

फिजी दौरे की खास बातें

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर फिजी का दौरा कर रही है.
  • फिजी प्रशांत क्षेत्र में भारत का विशेष भागीदार है.
  • भारत फिजी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो गए हैं.
  • राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति और PM के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगीं.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी संसद को भी संबोधित करेंगी

न्यूजीलैंड में शिक्षा और सामुदायिक संबंधों पर जोर
फिजी दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 9 अगस्त तक न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगी. अपने न्यूजीलैंड दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू गवर्नर जनरल सिंडी किरो और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू अपने दौरे में एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी. वो भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगी. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी. रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे.

तिमोर-लेस्ते में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा
भारत के किसी भी राष्ट्रपति ने अब तक तिमोर-लेस्ते की यात्रा नहीं की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार यहां की यात्रा कर रही है. इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है की नयी दिल्ली जल्द ही यहां एक दूतावास स्थापित करेगा. इससे दोनों देशों के रिश्ते आपस में और मजबूत होंगे. सबसे खास बात की लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते की राजधानी का नाम दिली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के आमंत्रण पर 10 अगस्त को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी.

दौरे की खास बातें

  • किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली तिमोर-लेस्ते की यात्रा है.
  • भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में अपनी दूतावास खोलेगा.
  • वहीं तिमोर-लेस्ते भी नई दिल्ली में अपना दूतावास खोलने की घोषणा की है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसकी घोषणा की थी.


Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें