25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत ही नहीं इन देशों में भी महिलाएं असुरक्षित, US में हर दूसरे मिनट 1 महिला दरिंदगी की शिकार

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डाॅक्टर के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा देश में एक बार फिर चर्चा में है. भारत में हर 15 मिनट में एक महिला के साथ रेप हो रहा है. महिलाएं ना तो घर ना बाहर सुरक्षित हैं ना ही घर के अंदर. यह स्थिति सिर्फ अपने देश में ही नहीं है, बल्कि अमेरिका जैसे विकसित देश में भी महिलाएं बलात्कार की शिकार होती हैं. अफ्रीकी देशों में महिला सुरक्षा का मुद्दा बहुत बड़ा है.

Kolkata Doctor Murder Case :  कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त की रात को जो कुछ हुआ और जिस तरह एक डाॅक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है और प्रदर्शन का दौर जारी है. क्रिकेटर सौरव गांगुली जो खुद भी एक बेटी के पिता हैं, आज के प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. हमारे देश में हर 15 मिनट में एक बलात्कार की घटना दर्ज हो जाती है, वहीं एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर दिन बलात्कार के 86 मामले दर्ज होते हैं और साल भर में कुल 33 हजार रेप दर्ज हुए थे. देश में दर्ज नहीं होने वाले मामले भी हजारों में हैं. यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिलाएं क्या करें और कहां जाएं, उनके साथ घर पर बलात्कार हो रहे हैं, कार्यस्थल पर दुष्कर्म हो रहे हैं और राह चलते या सुनसान जगह पर तो वो कभी भी सुरक्षित नहीं थी. 

आंकड़ों पर अगर गौर करें तो हमारे देश में बलात्कार की जो घटनाएं होती हैं, उनमें से 50 प्रतिशत मामलों में आरोपी उनके पहचान वाले होते हैं. यानी सुरक्षा का मामला बहुत गंभीर है, विश्वास में लेकर या फिर यूं कहें कि जिनपर महिलाएं विश्वास करती हैं, वे भी उन्हें धोखा दे देते हैं. यह स्थिति सिर्फ भारतीय समाज में नहीं हैं, भारत के अलावा अन्य विकसित देशों में भी महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है. अमेरिका जैसे विकसित देश में भी महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले सामने आते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है यह धरती…

अमेरिका में हर दूसरे मिनट में एक बलात्कार

अमेरिकी महिलाओं की अगर बात करें तो वहां हर राज्य में बलात्कार की घटनाओं में विभिन्नता है, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो वहां हर दूसरे मिनट में एक महिला बलात्कार की शिकार हो जाती हैं. वहां 16-19 वर्ष की युवतियां बलात्कार की शिकार ज्यादा होती हैं. अमेरिका में वर्ष 2021 में 140,776 बलात्कार की घटनाएं हुईं. वहीं यूके में यह आंकड़ा 35 हजार के करीब था. जिन देशों में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा बलात्कार की घटनाएं होती हैं उनमें अफ्रीकी देश शीर्ष पर हैं.

Also Read : Kolkata Doctor Case : 51 साल पहले ऑन ड्यूटी नर्स अरुणा शानबाग हुई थी वहशीपन का शिकार, कोलकाता में दोहराया, क्या बदला हमने?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के पीछे राजनीति, मदरसा और मौलवी : तसलीमा नसरीन

इन देशों में महिलाएं हैं सबसे अधिक पीड़ित

Crime Against Women
भारत ही नहीं इन देशों में भी महिलाएं असुरक्षित, us में हर दूसरे मिनट 1 महिला दरिंदगी की शिकार 2

1. बोत्सवाना एक अफ्रीकी देश है, जहां विश्व में सबसे अधिक बलात्कार की घटनाएं सामने आती हैं. datapandas.org की रिपोर्ट के अनुसार वहां हर एक लाख में 92.93 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है. बोत्सवाना की 70 महिलाएं रेप या फिर किसी न किसी तरह की यौन हिंसा की शिकार बनती हैं.

2. लेसोथो भी एक दक्षिण अफ्रीकी महादेश का देश है, जहां महिला सुरक्षा सवालों के घेरे में है. यहां प्रति एक लाख पर 82.68 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना होती है.

3. दक्षिण अफ्रीका महिलाओं के लिए असुरक्षित स्थानों में तीसरे नंबर पर है, जहां प्रति एक लाख पर 72.10 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देशों की सूची में एक से दस नंबर तक स्वीडन के अलावा सभी अफ्रीकी देश हैं. इस लिस्ट में भारत 95 नंबर पर है जहां प्रति एक लाख में 1.81 महिला के साथ रेप होता है. 

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश

महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से न्यूजीलैंड, फिनलैंड, नाॅर्वे और आइसलैंड को सबसे बेहतर जगह माना जाता है. इन जगहों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं काफी कम होती हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा का डर नहीं सताता है. न्यूजीलैंड में प्रति एक लाख पर 25. 85, फिनलैंड में प्रति एक लाख पर 15.25 रेप के केस दर्ज होते हैं. स्विटजरलैंड में 7.08 और पोलैंड में 4.09 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं.

Also Read : UPSC Lateral Entry : ब्यूरोक्रेसी में क्या है लेटरल एंट्री? हंगामे के बाद पीएम मोदी ने लगाई नियुक्ति पर रोक

FAQ : किस देश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा होते हैं रेप?

अफ्रीका के बोत्सवाना में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं होती हैं. वहां प्रति एक लाख पर पर 92.93 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती हैं.

किस देश को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है?

फिनलैंड, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और आइसलैंड जैसे देशों को महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है.

अमेरिका में महिलाओं के खिलाफ अपराध की क्या है स्थिति?

अमेरिका में हर दूसरे मिनट में एक महिला रेप का शिकार बनती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें