27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

IRCTC Latest Update: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से होकर चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

IRCTC Latest Update|Indian Railways News|झारखंड से होकर चलने वाली बिहार और दक्षिण भारत की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार (2 अक्टूबर) को यह जानकारी दी गई है.

IRCTC Latest Update|Indian Railways News|झारखंड से होकर चलने वाली बिहार और दक्षिण भारत की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार (2 अक्टूबर) को यह जानकारी दी गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि कम से कम नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसमें पटना-सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वारा रांची), सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) और धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं. दपूरे रांची मंडल के सीपीआरओ के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • 03253 पटना – सिकंदराबाद द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 2 अक्टूबर 2023, 4 अक्टूबर 2023, 09अक्टूबर 2023 एवं 11अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 07255 हैदराबाद – पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 4 अक्टूबर 2023 एवं 11 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 07256 सिकंदराबाद – पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 6 अक्टूबर 2023 एवं 13 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 03357 बरौनी – कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 7 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 03358 कोयंबटूर – बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 4 अक्टूबर 2023 एवं 11 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 07052 रक्सौल – सिकंदरबाद स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 3 अक्टूबर 2023 एवं 10 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 07051 हैदराबाद – रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 7 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

Also Read: Indian Railways: रांची से चलने वाली संबलपुर-बनारस एक्स समेत 22 ट्रेनें इतने दिनों के लिए रद्द, देखें लिस्ट

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें