28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Kuber Ji ki Aarti: धनतेरस पर करें श्री कुबेर जी की आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Kuber Dev ki Aarti on Dhanteras 2024: सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस वर्ष यह पवित्र त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन भक्तजन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में सक्षम होते हैं. इस दिन कुबेर देव की आरती का विशेष महत्व है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

Kuber Dev ji ki Aarti on Dhanteras 2024: सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस वर्ष यह पवित्र त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन भक्तजन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में सक्षम होते हैं. इस दिन कुबेर देव की आरती का विशेष महत्व है. आइए इसे विस्तार से देखें

Dhanteras 2024: धनतेरस को इन नाम से भी जानते हैं लोग, इस दिन जरूर करते हैं ये काम

Kuber Ji ki Aarti in hindi: धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती

ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे.
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे.

..ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े.
स्वामी भक्त कुबेर बड़े.
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ..

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे.
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने.
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने..

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले.
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे.
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे.
.. इति श्री कुबेर आरती ..

Also Read: दीपावली पर दीया जलानें का क्या है महत्व, जानें अहम बातें

Also Read : Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती करें, सुख-समृद्धि सदैव बनी रहेगी…

Also Read: Maata Laxmi Mantra: माता लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से आएंगी खुशहाली

Also Read: ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती’, इस दिवाली ऐसे करें लक्ष्मी जी की आरती

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें