Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में क्रिकेट नियमों के अनुसार अजूबा हो गया. शुक्रवार को पुणे में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान ने अपनी टीम में कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतार दिया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा को हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे की जगह “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में शामिल किया गया. उन्होंने इसके साथ ही एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया. वे मिड-मैच टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.
भारतीय पारी के अंतिम ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन की बाउंसर शिवम दुबे के सिर के पीछे लगी. टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और दुबे की मैंडेटरी कन्कशन टेस्टिंग की. दुबे ने बल्लेबाजी तो पूरी की, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे. इसके बाद हर्षित राणा को “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में मैदान में उतारा गया.
हर्षित राणा का प्रभावशाली प्रदर्शन
बीच मैच में डेब्यू करने का मौका मिला तो हर्षित ने उसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन के विकेट लिए. राणा ने मैच के बाद बताया कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें दुबे के चोटिल होने के बाद वह टीम में शामिल हो रहे हैं. यादगार पदार्पण के साथ वह फुल मेंबर टीमों के लिए टी20 इंटरनेशनल में “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. हर्षित राणा का यह ऐतिहासिक डेब्यू निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार क्षण बन गया.
कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट)
खिलाड़ी | प्रारूप | प्रतिद्वंद्वी | स्थान | वर्ष |
ब्रायन मुदजिंगनयामा | टेस्ट | श्रीलंका | हरारे | 2020 |
नील रॉक | वनडे | वेस्टइंडीज | किंग्स्टन | 2022 |
खाया ज़ोंडो | टेस्ट | बांग्लादेश | ग्क़ेबर्हा | 2022 |
मैट पार्किंसन | टेस्ट | न्यूज़ीलैंड | लॉर्ड्स | 2022 |
कमरान गुलाम | वनडे | न्यूज़ीलैंड | कराची | 2023 |
बहिर शाह | टेस्ट | बांग्लादेश | मीरपुर | 2023 |
हर्षित राणा | T20I | इंग्लैंड | पुणे | 2025 |
गुरु के पैरों पर गिरा किंग! बचपन के कोच को सम्मान देकर छा गए संस्कारी विराट कोहली
भारत की पारी का संक्षिप्त विवरण
भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराया. शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़कर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 166 रन पर ऑलआउट हो गई. इससे पहले, भारत ने कोलकाता में पहला मैच 7 विकेट से जीता और फिर चेन्नई में दूसरा मैच 2 विकेट से अपने नाम किया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने राजकोट में 26 रनों से जीत दर्ज कर वापसी की. हालांकि, इस जीत के साथ भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है और मुंबई में होने वाले आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 4-1 से जीतने का मौका रहेगा.
तकनीक और क्रिकेट का संगम, सुंदर पिचई और सत्या नडेला बने क्रिकेट टीम के मालिक, इंग्लैंड में खरीदी टीम