24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

WPL 2024 Schedule Announced: पहले मैच में 23 फरवरी को दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, 17 मार्च को फाइनल

बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मुकाबला पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल कोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 23 फरवरी को यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. लीग का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस 23 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उद्घाटन मैच में पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. 2024 का पूरा सीजन बेंगलुरु और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. दिल्ली क अरुण जेटली स्टेडियम में 15 मार्च एलिमिनेटर और 17 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

टेबल टॉपर टीम सीधे फाइनल में

महिला प्रीमियर लीग 2024 में लीग मुकाबलों के बाद टेबल टॉपर एक टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहले वाली दो टीमों के बीच मुकाबला होगा. इसमें से जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने उद्घाटन डब्ल्यूपीएल में ट्रॉफी पर कब्जा किया था. मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में सात विकेट से हराया था. डब्ल्यूपीएल के इस सीजन में काशवी गौतम और वृंदा दिनेश जैसी कुछ प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी. पिछले महीने मिनी नीलामी में दौरान 30 स्लॉट के लिए कुल 165 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी.

Also Read: WPL Auction 2024: काश्वी गौतम पर लगी करोड़ों की बोली, एनाबेल सदरलैंड अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी
महिला प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल

  • 23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरू.

  • 24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स – बेंगलुरू.

  • 25 फरवरी – गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरू.

  • 26 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरू.

  • 27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स – बेंगलुरू.

  • 28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स – बेंगलुरू.

  • 29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरू.

  • 01 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स – बेंगलुरू.

  • 02 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरू.

  • 03 मार्च – गुजरात जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरू.

  • 04 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – बेंगलुरू.

  • 05 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली.

  • 06 मार्च – गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – दिल्ली.

  • 07 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली.

  • 08 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स – दिल्ली.

  • 09 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स – दिल्ली.

  • 10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – दिल्ली.

  • 11 मार्च – गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वारियर्स – दिल्ली.

  • 12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – दिल्ली.

  • 13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स – दिल्ली.

  • 15 मार्च – एलिमिनेटर – दिल्ली.

  • 17 मार्च – फाइनल मुकाबला – दिल्ली.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें