मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 फरवरी दिन शनिवार को प्रगति यात्रा के तहत भागलपुर आ रहे हैं. सीएम सबौर प्रखंड के बहादुरपुर भी आएंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर बीते कई दिनों से तैयारी जोर-शोर पर है. अब तमाम तैयारियां आखिरी पड़ाव पर है. शनिवार के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू कर दिया गया है. वहीं बहादुरपुर स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पास बनाये गये तालाब की सफाई भी कर दी गयी है. कार्यक्रम स्थल समेत आसपास के इलाके का पूरा रूप भी बदला नजर आने लगा है.
बहादुरपुर में चल रही तैयारी
सीएम के कार्यक्रम को लेकर बहादुरपुर स्कूल जाने वाले रास्ते को दुरुस्त किया गया है. करीब एक किलोमीटर की दूरी तक पूर्व में बनी सड़क जर्जर हो चुकी थी उसका जिर्णोद्धार किया गया. स्कूल का रंगरोगन भी किया गया. स्कूल की चारदिवारी टूटी हुई थी उसे दुरुस्त किया गया है. चारदीवारी पर खूबसूरत पेंटिंग अब की गयी है और कई संदेश लिखे गए हैं.
ALSO READ: दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, बंगाल के शख्स की मौत बनी है रहस्य
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 1 5202C6F8 6E7C 40C8 90Ab 2F1719B8Dfab](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/5202c6f8-6e7c-40c8-90ab-2f1719b8dfab-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 2 3E3C362D F50C 4F05 8A73 2D821A0214F7](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/3e3c362d-f50c-4f05-8a73-2d821a0214f7-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 3 Baf253Dd C0Ce 45D7 8593 466A14A07F2F](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/baf253dd-c0ce-45d7-8593-466a14a07f2f-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 4 34432312 8515 4Fdb Ba4B 92A7178F06E9](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/34432312-8515-4fdb-ba4b-92a7178f06e9-1024x461.jpg)
खेल मैदान का पूरा लुक ही बदल गया
बहादुरपुर स्कूल के पीछे खेल मैदान का पूरा लुक ही बदल चुका है. इसे एक खूबसूरत स्टेडियम की तरह सजाया गया है. सीढ़ियों की मरम्मत की गयी है और उसे पेंट किया गया है.
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 5 Dbf7Cd5D 91B6 431E 9D60 F8E953A18A7A](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/dbf7cd5d-91b6-431e-9d60-f8e953a18a7a-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 6 04Bb983B Ed1A 4950 Aba6 3Ea5Ed16C9B6](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/04bb983b-ed1a-4950-aba6-3ea5ed16c9b6-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 7 Ef252246 82C2 4130 B6Bf Ebf1A5Ba5A70](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/ef252246-82c2-4130-b6bf-ebf1a5ba5a70-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 8 39D02A82 31C3 4C96 A2C6 048941Fc4B72](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/39d02a82-31c3-4c96-a2c6-048941fc4b72-1024x461.jpg)
आंगनबाड़ी केंद्र का भी रूप बदला
आंगनबाड़ी केंद्र को भी सजा-धजाकर तैयार किया गया है. वहीं स्टेडियम के मैदान में स्टॉल लगाए जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार यहां स्टॉल का अवलोकन भी करेंगे.
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 9 10A30A8D Fa76 48Ee 942C 45496Db06Ed6 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/10a30a8d-fa76-48ee-942c-45496db06ed6-1-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 10 Cec2F966 95D4 41Ca Ab31 Ab38Af12A417](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/cec2f966-95d4-41ca-ab31-ab38af12a417-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 11 Baf253Dd C0Ce 45D7 8593 466A14A07F2F 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/baf253dd-c0ce-45d7-8593-466a14a07f2f-1-1024x461.jpg)
तालाब का भी सौंदर्यीकरण हुआ
बहादुरपुर स्कूल के बगल में करीब डेढ एकड़ में फैले तालाब का भी सौंदर्यीकरण कर दिया गया है. यहां तालाब किनारे सीढ़ियां भी बनायी गयी है. बैठने के लिए सीमेंट के बेंच वगैरह लगाए गए हैं. यहां भी तैयारी अब अंतिम रूप ले रहा है.
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 12 3C002C0C Da4F 434C 9Ada 8B2C2Ff1172A 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/3c002c0c-da4f-434c-9ada-8b2c2ff1172a-1-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 13 F0831A8F Abab 4F46 A47D 06D5Abae2129 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/f0831a8f-abab-4f46-a47d-06d5abae2129-1-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 14 Cec2F966 95D4 41Ca Ab31 Ab38Af12A417 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/cec2f966-95d4-41ca-ab31-ab38af12a417-1-1024x461.jpg)
सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गयी
बाइपास की तरफ से मुख्य सड़क से बहादुरपुर आने वाली सड़क के दोनों किनारों में बैरिकेडिंग की जा रही है. हवाई अड्डा के समीप भी साफ-सफाई का काम तेज है. बता दें कि शनिवार को भागलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी. कई रूटों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी.
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 15 A6B1B852 0Aad 4070 Ac1A Def2A3E3E85C](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/a6b1b852-0aad-4070-ac1a-def2a3e3e85c-1024x461.jpg)
![Photos: शनिवार को भागलपुर आएंगे नीतीश कुमार, 16 तस्वीरों में देखिए प्रगति यात्रा की तैयारी... 16 3E3C362D F50C 4F05 8A73 2D821A0214F7 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/3e3c362d-f50c-4f05-8a73-2d821a0214f7-1-1024x461.jpg)