Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों (Delhi Election Result 2025) की घोषणा आज यानी शनिवार को होगी. सबकी नजरें दिल्ली चुनाव पर टिकी है. इस बार बीजेपी के 26 सालों का इंतजार खत्म होगा या आम आदमी पार्टी फिर दिल्ली की सत्ता हासिल करेगी. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. हालांकि मतदान के बाद आए एग्जिट पोलों के नतीजों में इस बार बीजेपी की सरकार बनने के दावे किए जा रहे हैं. अधिकांश एजेंसी का आकलन है कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी. एग्जिट पोल के मुताबिक आप आदमी पार्टी चुनाव हार रही है. वहीं कांग्रेस को भी घोर निराशा मिल सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को एक से दो सीट ही मिल पाएगी.
एग्जिट पोल के नतीजे
एग्जिट पोल 5 फरवरी के मतदान के बाद ही शाम में आने लगे थे. टुडेज चाणक्य से लेकर एक्सिस माई इंडिया तक सभी एग्जिट पोलों में भारतीय जनता पार्टी जीतती नजर आ रही है.
एग्जिट पोल | बीजेपी | आप | कांग्रेस/अन्य |
मैट्रिज | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
जेवीसी | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
चाणक्य | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
पी-मार्क | 39-49 | 21-31 | 0-1 |
वी-प्रीसाइड | 18-23 | 46-52 | 0-1 |
माइंड ब्रिक | 21-25 | 44-49 | 0-1 |
डीवी रिसर्च | 36-44 | 26-34 | 0-0 |
एसएस | 38-41 | 27-30 | 1-3 |
एक्सिस माय इंडिया | 45-55 | 15-25 | 0-1 |
सीएनएक्स | 49-61 | 10-19 | 0-0 |
टुडेज चाणक्या | 45-55 | 13-25 | 0-3 |
पीपल्स पल्स | 51-60 | 10-19 | 0-0 |
पीपल्स इनसाइट | 40-44 | 25-29 | 0-1 |
पोल डायरी | 42-50 | 18-25 | 0-2 |
स्ट्रांग रूम सील कर रखे गए हैं ईवीएम
चुनाव के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया है. सुबह जब ईवीएम खोले जाएंगे, तो राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सीसीटीवी के जरिए फीड देख सकते हैं. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. कोई भी ईवीएम के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है. दिल्ली चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को होगी. मतगणना केंद्र पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.
कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सबसे पहले मतपत्र की पेटियां खोली जाएंगी. इसके बाद ईवीएम खुलना शुरू और वोटों की गिनती शुरू होगा. दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. यहां कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया है.
Also Read: Delhi Election 2025: 15 करोड़ वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल को ACB का नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब