25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लिपिक मोर्चा के धरने का किया समर्थन

झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा की हड़ताल का समर्थन झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया.

हजारीबाग.

झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा की हड़ताल का समर्थन झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया. अध्यक्ष विजय मसीह ने कहा लिपिक मोर्चा राज्य भर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है. इसमें लगभग 28 विभाग के लिपिक शामिल है. सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए. अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन पत्र दिया. मालूम हो कि लिपिक मोर्चा अपनी दो सूत्री (2400 ग्रेड पे व लिपिकीय नियमावली एक जैसा बनाने) मांग पूरा करने को लेकर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें