25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हेमंत सरकार के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ : फागू

चरही दुर्गा मंदिर के समीप भवन में झामुमो की बैठक सोमवार को हुई. विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी.

मांडू विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने की बैठक

चरही.

चरही दुर्गा मंदिर के समीप भवन में झामुमो की बैठक सोमवार को हुई. विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा थे. संचालन हजारीबाग जिला संयोजक सदस्य नीलकंठ महतो ने किया. झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में प्रत्येक वर्ग के हित में चहुंमुखी विकास कार्य हुआ है. राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम राज्य सरकार कर रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन परचम लहरायेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनायेगी. उन्होंने ने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का पहला दावा बनता है. कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी के बाद निर्णय लिया गया कि मांडू विधानसभा से झामुमो का प्रत्याशी हो. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया ने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र झामुमो का रहा है. बैठक में केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, केंद्रीय सदस्य अलख कुमार मांझी, रामकिशोर मुर्मू, इजहार अंसारी, युवा नेता गौरव पटेल, भुन्नू महतो, कुर्बान अंसारी, महिला मोर्चा केंद्रीय सदस्य गीता विश्वास, चुरचू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष बाल कुमार महतो, उपाध्यक्ष लखी राम मांझी, पूर्व जिला सह सचिव रविंद्र महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, चुरचू प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण महतो, प्रखंड सचिव आनंद मरांडी, डाडी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष लखन लाल महतो, कपिलदेव महतो, राणा एकबाल खान, बादल महतो, मोहन मांझी, रूपान मांझी, लालो मांझी, दिनेश रविदास, प्रभु मुर्मू, भीखन महतो, दिलेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रभुनाथ महतो, मुजफरुल अंसारी, विकास कुमार बेदिया, शेख वसीम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें