29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा एसटी मोर्चा 12 को निकालेगी आक्रोश महारैली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जामताड़ा में 12 सितंबर को आक्रोश महारैली निकाली जायेगी.

जामताड़ा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जामताड़ा में 12 सितंबर को आक्रोश महारैली निकाली जायेगी. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा ने जामताड़ा प्रखंड के रघुनाथपुर, शहरपुरा, रामपुर, आमलबनी, बागधारा, बंदाजोरी, मुचियाडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों को बताया कि उक्त रैली में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे. रैली में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. रैली में पांच साल हेमंत सोरेन सरकार की विफलता एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों व आदिवासियों की जमीन लूट तथा आदिवासियों के बहन, बेटियों के साथ अत्याचार को रोकने के लिए आवाज बुलंद की जायेगी. रैली को सफल करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें