23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे झारखंड, करेंगे ये काम

Himanta Biswa Sarma Jharkhand Visit: झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के बाद अब सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी झारखंड आ रहे हैं.

Himanta Biswa Sarma Jharkhand Visit: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के बाद अब सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी झारखंड आ रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार (9 सितंबर) को रांची आएंगे. मंगलवार को वह असम लौट जाएंगे.

2 दिन के प्रवास पर रांची आ रहे असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री दो दिन के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह उत्पाद सिपाही की दौड़ में जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे. ओरमांझी और नामकुम के रहने वाले उन युवाओं के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देंगे.

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में मृत युवकों के घर जाएंगे

ओरमांझी के युवक अजय कुमार मुंडा के परिजनों से मिलने के लिए वह उनके घर जाएंगे. बाद में नामकुम के रहने वाले विकास लिंडा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. हिमंता बिस्वा सरमा का भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के रांची के कुचु (ओरमांझी) स्थित घर जाने का भी कार्यक्रम है.

3 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी

असम के सीएम सोमवार को अपराह्न 3 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वह भाजपा कार्यालय जाएंगे. इसके बाद ओरमांझी के लिए निकलेंगे, जहां उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए हुई दौड़ में मृत जवानों के परिजनों से मिलेंगे. अगले दिन यानी 10 सितंबर को सुबह 8 बजे रांची से रवाना हो जाएंगे.

कौन हैं हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं. वह झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाए गए हैं. हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को झारखंड आ रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा असम के बड़े नेता हैं. पहले वह कांग्रेस में थे. बाद में भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा ने असम में लगातार दूसरी बार विधानसभा का चुनाव जीता, तो सर्बानंद सोनोवाल की जगह हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया.

झारखंड में कहां-कहां जाएंगे हिमंता बिस्वा सरमा

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को 3 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से सीधे भाजपा कार्यालय जाएंगे. फिर वह ओरमांझी और नामकुम जाएंगे. उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में जान गंवाने वाले 2 युवकों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे.

हिमंता बिस्वा सरमा कब आ रहे हैं झारखंड

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 9 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं. इस दिन उनके कई कार्यक्रम हैं. वह 2 दिन के प्रवास पर रांची आ रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव कब है

झारखंड में वर्ष 2024 में ही विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे. झारखंड की वर्तमान सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है. इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जानी है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है.

Also Read

प्रधानमंत्री मोदी से पहले जमशेदपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बताया झारखंड में कौन होगा सीएम फेस

हिमंता विश्वा सरमा का ऐलान- उत्पाद सिपाही दौड़ बहाली में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक लाख देगी भाजपा

Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

झारखंड पहुंचने के बाद हिमंता विश्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा, बताया- जनता का क्या है फीडबैक

Jharkhand Trending Video

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें