23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Flights Cancelled|खराब मौसम की वजह से 20 विमान रद्द, रांची में 5 चक्कर काटने के बाद एक फ्लाइट शमशाबाद लौटी

Ranchi Flights Cancelled Today|इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. 5 चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को लगा कि यहां लैंड करना संभव नहीं है, तो फ्लाइट को वापस शमशाबाद लौटना पड़ा.

Ranchi Flights Cancelled Today|रांची, राजकुमार : झारखंड में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों से आने और रांची से अन्य राज्यों को जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया. कम से कम 20 विमान रद्द हो गए. इसमें 12 विमान रांची आने वाले थे, जबकि रांची से जाने वाली 8 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने गुरुवार (18 जनवरी) को बताया कि विमानपत्तन पर विजिबिलिटी (दृश्यता) 500 मीटर से भी कम रह गई थी. इसलिए 20 विमानों को रद्द करना पड़ा. एक विमान पांच चक्कर लगाने के बाद शामशाबाद (हैदराबाद) लौट गया. शमशाबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रांची पहुंची. लेकिन, विजिबिलिटी की कमी की वजह से इस विमान को लैंड नहीं करवाया जा सका. इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. पांच चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को फ्लाइट को लैंड कराना संभव नहीं लगा, तो फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा.

यात्रियों में देखा गया भारी आक्रोश, एयरलाइंस ने की ये व्यवस्था

डेढ़ दर्जन से अधिक विमानों के रद्द होने की वजह से यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया. यात्रियों के गुस्से को देखते हुए विमानन कंपनियों ने उनके लिए नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया. दूर-दराज से आए यात्रियों के लिए अलग-अलग होटल में उनके ठहरने का भी इंतजाम एयरलाइंस कंपनियों ने किया. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद से आने वाले विमानों को रद्द करना पड़ा, जबकि बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के विमानों को कैंसल कर दिया गया. बता दें कि 18 जनवरी को रांची से 27 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड थीं. इनमें से 20 को रद्द कर देना पड़ा. सिर्फ एक फ्लाइट की आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो सकी. शुक्रवार (19 जनवरी) के लिए 22 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड हैं.

Also Read: खराब मौसम का असर : रांची एयरपोर्ट से देर रात तक उड़ान भरते रहे विमान
रांची आने वाले ये विमान हुए रद्द

  1. मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 8:30 बजे रांची आती है. इसे कैंसल कर दिया गया.

  2. दिल्ली-रांची इंडिगो की फ्लाइट 8:50 बजे रांची आती है. इसे भी रद्द कर दिया गया.

  3. दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 9:55 बजे रांची आती है, आज इस विमान को कम दृश्यता की वजह से कैंसल कर देना पड़ा.

  4. बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के 11:25 बजे के विमान को कैंसल कर दिया गया.

  5. अहमदाबाद-रांची इंडिगो की 16:15 बजे वाली फ्लाइट भी कैंसल कर दी गई.

  6. शाम 16:50 बजे की बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

  7. शाम 17:25 बजे की दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को कैंसल कर देना पड़ा.

  8. बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, जो शाम को 18:55 बजे बेंगलुरु से रांची आती है, को कैंसल कर दिया गया है.

  9. दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17:25 बजे वाली फ्लाइट कैंसल हो गई है.

  10. बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट, जो शाम को 18:55 बजे रांची आती है, आज कैंसल है.

  11. दिल्ली-रांची इंडिगो की रात 20:00 बजे की फ्लाइट को भी देश भर में कोहरे के कहर की वजह से कैंसल कर दिया गया है.

Also Read: झारखंड में लगातार बारिश का असर, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई विमान विलंब से उड़े
हैदराबाद का विमान पांच चक्कर काटकर वापस लौटा

हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे आती है. यह विमान अपने समय पर आया, लेकिन एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से पांच चक्कर काटने के बाद वापस हैदराबाद लौट गया.

“INDIGO Airlines AT B.M Airport Ranchi”
S.No. Callsign From Diverted/cancelled
1 6E-421/398 Shamshabad Diverted to Shamshabad
2 6E-5348/298 Mumbai Cancelled
3 6E-6113/209 Chennai Cancelled
4 6E-5535/2422 Delhi Cancelled
5 6E-7674/7235 Kolkata Cancelled
6 6E-221/6E-6272 Bangalore Cancelled
7 6E-186/6E-191 Hyderabad Cancelled
8 6E-7561/7562 Kolkata Cancelled
9 6E-6484/6799 Pune Cancelled
10 6E-2022/5043 Delhi Cancelled
11 6E-7965/7964 Deoghar Cancelled
12 6E-6521/6521 Lucknow Cancelled
13 6E-6902/925 Patna Cancelled
“Air India Express Airlines AT B.M Airport Ranchi”
S.No. Callsign From Diverted/Cancelled
1 I5-331/335 Mumbai Cancelled
2 I5-744/745 Delhi Cancelled
3 I5-819/820 Bangalore Cancelled
4 I5-710/549 Delhi Cancelled
5 I5-589/1782 Delhi Cancelled
6 I5-942/560 Bangalore Cancelled
7 I5-1543/1568 Bangalore Cancelled
“Vistara Airlines AT B.M Airport Ranchi”
S.No. Callsign From Diverted/cancelled
1 UK- 753 Delhi Diverted to Kolkata

रांची से जाने वाले ये विमान रद्द

  1. रांची-बेंगलुरु इंडिगो की सुबह 8:50 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.

  2. रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:00 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.

  3. रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 10:25 बजे वाली फ्लाइट कैंसल रही.

  4. रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 12:00 बजे की फ्लाइट को आज कैंसल कर दिया गया.

  5. रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस के 13:20 बजे के विमान को रद्द कर दिया गया.

  6. रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस के 17:45 बजे के विमान को आज रद्द कर दिया गया.

  7. रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17:55 बजे की फ्लाइट आज रद्द रहेगी.

  8. रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 19:45 बजे की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है.

Also Read: खराब मौसम में भी रांची एयरपोर्ट पर लैंड होगी विमान, लगेगी ये तकनीक, जानें क्या है ये
रांची में फ्लाइट की लैंडिंग के लिए कितनी विजिबिलिटी की जरूरत?

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किसी भी विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम 1000 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए. छोटे विमान 900 से 1000 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंड कर सकते हैं, लेकिन बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए. आज रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता 500 मीटर से भी कम रह गई थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें