24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केरल की तर्ज पर 30 हजार मानदेय दे राज्य सरकार

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को तालझारी प्रखंड मुखिया संघ अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल रहने का निर्णय लिया.

तालझारी. झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को तालझारी प्रखंड मुखिया संघ अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल रहने का निर्णय लिया. तालझारी प्रखंड अंतर्गत वृन्दावन पंचायत के मुखिया पौलुस मुर्मू ने बताया कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा पंचायती राज, वित्त आयोग की राशि अविलंब पंचायत को हस्तांतरित करने एवं मुखिया का मानदेय केरल राज्य की तर्ज पर तीस हजार देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे. अपनी मांग पत्र अंचल प्रधान सहायक अशोक कुमार दास के माध्यम बीडीओ को दिया गया. मौके पर मुखिया पौलुस मुर्मू, दुर्गा किस्कू, गोपाल हेंब्रम, धनिया देवी, सूरजा पहाड़ियां, रोजलीन मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें